फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haiti: हैती में जारी गृह युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने दूतावास से कुछ कर्मियों को वापस बुलाया, जानें वजह

Mon, 11 Mar 2024 01:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑ प्रिंस

सार

हैती में जारी गृह युद्ध के बीच सुरक्षा को देखते हुए यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने यहां अस्थाई रूप से अपनी उपस्थिति कम कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जर्मनी और यूरोपीय संघ के दूतावास भी अपने कर्मचारियों को यहां से निकाल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
हैती में हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैती में बढ़ती हिंसा और आपातकाल की स्थिति के बीच अमेरिकी सेना ने वहा अपने दूतावास से कई कर्मियों को वापस बुलाने का अभियान चलाया। अमेरिका की तरफ से यह कदम हिंसा में वृद्धि, सरकार के लिए खतरा पैदा करने और बड़ी संख्या में विस्थापन को बढ़ावा देने के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले इसी महीने सशस्त्र गिरोह ने हैती के दो सबसे बड़े जेलों में जेल तोड़ने की साजिश रची थी। जिस वजह से हजारों की संख्या में कैदी जेल से फरार हो गए। सशस्त्र गिरोह ने इस दौरान अपने प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के इस्तीफे की मांग भी की। हैती के पीएम देश छोड़कर भाग गए हैं और वे संयुक्त राष्ट्र समर्थित सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगा रहे हैं। 

अमेरिकी दक्षिणी कमांड  ने जारी किया बयान
अमेरिकी दक्षिणी कमांड ने यह स्पष्ट किया कि दूतावास के कर्मियों को वापस बुलाने का अभियान केवल दूतावास की सुरक्षा के अनुरूप चलाया गया है। उन्होंने कहा, "दूतावास के अंदर और बाहर कर्मियों की यह एयरलिफ्ट दुनिया भर में दूतावास की सुरक्षा बढ़ाने के लिए हमारे मानक अभ्यास के अनुरूप है, और सैन्य विमान में कोई भी हैती का नागरिक नहीं था।"
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी हैती में अस्थाई रूप से अपनी उपस्थिति कम कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जर्मनी और यूरोपीय संघ के दूतावास भी अपने कर्मचारियों को यहां से निकाल रहे हैं। 

हैती में जारी है हिंसा
कैरिबियाई देश हैती में गृह युद्ध की हिंसा की आग में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देश में फैली इस हिंसा के कारण 362,000 हैती वासियों को विस्थापित होना पड़ा। सशस्त्र गिरोह देश की राजधानी पर कब्जा कर चुके हैं। वे राष्ट्रपति भवन समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बना रहे हैं। सड़कों पर गोलियां चल रही है। सशस्त्र गिरोह दुकानों और घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, जिसके बाद हैती में 72 घंटों के लिए आपातकाल लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें