फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुन-चुनकर मारे जा रहे आतंकवादी?: हाफिज सईद के करीबी लश्कर कमांडर की हत्या, हफ्ते में दूसरे बड़े आतंकी पर हमला

Mon, 27 Apr 2026 10:43 PM IST
Himanshu Singh Chandel वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबियों का सफाया हो रहा है। खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा के बड़े कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। इससे पहले भी कई बड़े आतंकी मारे जा चुके हैं। करीब एक हफ्ते पहले लाहौर में लश्कर के एक और आतंकी अमीर हमजा को भी गोलियां मारी गई थीं। जानिए कैसे लगातार हो रहे इन हमलों से पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के बीच दहशत फैल गई। 
 
विज्ञापन
हाफिज सईद का एक और करीबी ढेर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आतंकियों का लगातार सफाया हो रहा है। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एक बहुत ही करीबी और लश्कर-ए-तैयबा के बड़े कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को गोलियों से भून दिया गया है। अज्ञात हमलावरों ने इस खूंखार आतंकी को खैबर पख्तूनख्वा इलाके में मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने इस बड़ी घटना की पुष्टि की है। यह हत्या पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से करीब 250 किलोमीटर दूर खैबर इलाके के लांडी कोटल में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने यूसुफ अफरीदी पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

मौके पर ही हुआ ढेर लश्कर का कमांडर
  • कई गोलियां लगने के कारण अफरीदी ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
  • अभी तक किसी भी आतंकी गुट या संगठन ने इस जानलेवा हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
  • इस हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लश्कर में क्या काम करता था यूसुफ?
मारा गया आतंकी यूसुफ अफरीदी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और खतरनाक सदस्य था। वह खैबर पख्तूनख्वा में संगठन को मजबूत करने और आतंकी गतिविधियों के लिए नए लड़कों की भर्ती करने का मुख्य काम देखता था। वह हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (JuD) से भी गहरे से जुड़ा था और खुद को एक बड़ा धार्मिक विद्वान बताता था। वह अहल-ए-हदीस (सलाफी) विचारधारा का प्रचार करता था और संगठन की कई नापाक गतिविधियों का संचालन करता था।

ये भी पढ़ें- 'मैं बाल यौन का अपराधी नहीं': पत्रकार के किस सवाल पर भड़के ट्रंप? हमलावर एलन के नोट्स में था एपस्टीन का जिक्र
 
आतंकी संगठन टीटीपी ने करवाई है हत्या?
हाफिज सईद के संगठन के एक अधिकारी ने इस हत्या के पीछे दूसरे आतंकी गुटों का हाथ होने का शक जताया है। अधिकारी ने दावा किया कि चरमपंथी समूह जैसे खवारिज (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) को उनके जैसे विद्वानों से चुनौती मिल रही थी। इसलिए शक है कि आपसी दुश्मनी और वर्चस्व की इस लड़ाई में अफरीदी को निशाना बनाया गया है। हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे और गोलियां बरसाने के बाद बहुत ही आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


खतरे में सईद का आतंकी नेटवर्क?
पाकिस्तान में लश्कर के बड़े नेताओं पर यह कोई पहला हमला नहीं है, इससे पहले भी कई बड़े आतंकी मारे जा चुके हैं। करीब एक हफ्ते पहले लाहौर में लश्कर के एक और संस्थापक नेता अमीर हमजा को भी गोलियां मारी गई थीं। अमीर हमजा हाफिज सईद के बाद संगठन का दूसरा सबसे बड़ा नेता है, जो उस हमले में बुरी तरह घायल हो गया था। लगातार हो रहे इन हमलों से साफ है कि हाफिज सईद का नेटवर्क अब टूट रहा है।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें