फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव: ट्रंप के सामने रखीं ये दो अहम शर्तें, परमाणु कार्यक्रम को लेकर कही ये बा

Mon, 27 Apr 2026 09:38 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।

सार

US: ईरान ने अमेरिका के सामने ऐसा प्रस्ताव रखा है, जिसमें पहले युद्ध खत्म करने और उसकी दोबारा शुरुआत न होने की गारंटी की शर्त रखी गई है। इन शर्तों के बाद ही होर्मुज जलडमरूमध्य और परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर आगे वार्ता करने की बात कही गई है, जबकि अमेरिका इस पर विचार कर रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने अमेरिका के सामने एक नया प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की बात है, लेकिन अमेरिका की मुख्य मांगों पर बातचीत की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


ईरान की दो शर्तें क्या हैं?
ईरान चाहता है कि वाशिंगटन पहले युद्ध खत्म करे और यह गारंटी दे कि वह इसे दोबारा शुरू नहीं करेगा। होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत बाद के चरणों में होगी। लेबनान के ईरान समर्थक अल मयादीन टीवी और ईरान से जुड़े तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 

अल मयादीन ने बताया कि अगर समझौता होता है, तो दूसरे चरण में युद्ध खत्म होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन पर चर्चा होगी। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत भी इन्हीं शर्तों के पूरा होने के बाद शुरू होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईरान को मिला रूस का साथ, व्लादिमीर पुतिन बोले- पश्चिम एशिया में शांति के लिए सब कुछ करेंगे

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
एक्सिओस ने सबसे पहले खबर दी कि व्हाइट हाउस को यह प्रस्ताव मिला है, जिसमें ईरान ने परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा से पहले युद्ध खत्म करने की मांग की है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ईरानी नेतृत्व के बीच इस बात पर मतभेद हैं कि परमाणु मुद्दे पर कितनी रियायत दी जाए।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने दोहराया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ इस प्रस्ताव और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। सहायक प्रेस सचिव ओलिविया वेल्स ने सीएनएन से कहा कि यह संवेदनशील कूटनीतिक वार्ता है और अमेरिका मीडिया के जरिये बातचीत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अनुसार अमेरिका के पास मजबूत स्थिति है और वह ऐसा ही समझौता करेगा जो अमेरिकी लोगों के हित में हो और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें