फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच-1 बी : अमेरिका ने तैयार की इलेक्ट्रानिक पंजीकरण प्रक्रिया

Sat, 07 Dec 2019 08:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की संघीय एजेंसी ने घोषणा की है कि उसने 2021 के लिए एच-1 बी वीजा की इलेक्ट्रानिक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए अब वित्तीय वर्ष 2021 के लिए एच-1 बी वीजा आवेदन करने वाली कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को रखने के वास्ते ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा और इसके लिए 10 डॉलर का शुल्क भी देना होगा।  
विज्ञापन


अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवा एजेंसी (यूएससीआाईएस) अगले वित्तीय वर्ष के लिए एक अप्रैल 2020 से एच-1बी वीजा आवेदन लेना शुरू करेगी। एजेंसी के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया से कागजी काम कम हो जाएगा और आवेदनकर्ताओं का पैसा भी बचेगा।

इस नई प्रक्रिया के तहत एच-1 बी वीजा कर्मचारियों को नियुक्ति देने वाले नियोक्ताओं को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया में उनकी कंपनी और आवेदन दाता कर्मचारी के बारे में सिर्फ मौलिक सूचना मांगी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि एच-1 बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो उन अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को खास व्यवसायों में शामिल करने की मंजूरी देता है जिन्हें सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है।

पायलट परीक्षण पूरा हुआ

अमेरिकी एजेंसी यूएससीआईएस ने अपना पायलट परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब एक मार्च 2020 से 20 मार्च तक प्रारंभिक पंजीकरण अवधि खुलेगी।

इस बीच सिर्फ चयनित पंजीकरण वाले ही एच-1 बी कैप-विषय याचिका दायर करने के पात्र होंगे। एजेंसी के उप निदेशक मार्क ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत चयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा रहा है और इससे एजेंसी की लागत भी कम होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें