फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने प्रतिष्ठित पत्रकार की गोली मारकर की हत्या

Sat, 02 Jan 2021 01:04 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
shoot - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिमी अफगानिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक प्रतिष्ठित पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले दो महीनों में यह पांचवें पत्रकार की हत्या है।

विज्ञापन


गोर के प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि प्रांतीय राजधानी फिरोज कोह के पास बिस्मिल्लाह आदील एमाक की गाड़ी पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। वह एक नजदीकी गांव में अपने परिवार से मिलने के बाद शहर लौट रहे थे।

प्रवक्ता आरिफ अबीर ने बताया कि कार में सवार एमाक के भाई समेत अन्य सुरक्षित हैं। एमाक स्थानीय रेडियो सदा-ए-गोर के प्रमुख थे। वह मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहीद ने कहा कि इस हमले से उसके संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें