मैक्सिको सिटी के मशहूर प्लाजा गारिबलदी में बंदूकधारियों ने पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने पारंपरिक मरियाची संगीतकारों के परिधान पहने हुए थे। इस घटना में एक विदेशी सहित आठ अन्य लोग घायल हो गए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्लाजा में बड़ी संख्या में लोग 16 सितंबर को स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाने के लिए मौजूद थे और रात तीन बजे के करीब पांच हमलावरों ने राइफलों और पिस्तौलों से गोलीबारी की। जांचकर्ताओं ने बाद में घटनास्थल से गोलियों के 60 खाली खोखे बरामद किये।
अभियोजन पक्ष ने एक बयान में कहा, 'प्लाजा गारिबलदी घटना में पांच व्यक्ति मारे गये हैं। तीन व्यक्तियों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया और दो महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ ।'
शुरूआत में मरने वालों की संख्या तीन बताई गई थी और बाद में यह संख्या चार बताई गई। मौक्सिको सिटी के अभियोजक कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, हमलावर तीन मोटरसाईकिलों में सवार होकर फरार हो गये।
{इनपुट-भाषा}