फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो मोदी ने ईरानी नेताओं को क्या तोहफे दिए?

Tue, 24 May 2016 12:22 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
सातवीं सदी का 'कूफी लिपि' में लिखा कुरान - फोटो : pmoindia
विज्ञापन
ईरान यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई को सदियों पुराने धर्मग्रंथों की प्रतियां तोहफे में दी हैं। उन्होंने खामेनेई को सातवीं सदी के 'कूफी लिपि' में लिखे गए कुरान की विशेष रूप से तैयार कराई गई कॉपी भेंट की। ये रामपुर की रजा लाइब्रेरी में रखी हुई है और हजरत अली से संबंधित है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हसन रूहानी को मिर्ज़ा असदुल्लाह ख़ान ग़ालिब की फ़ारसी रचनाओं के संग्रह की विशेष तौर पर तैयार कराई गई प्रति भेंट की। 1863 में प्रकाशित हुई गालिब की कुलियात-ए-फारसी-ए-गालिब में कुल 11 हजार पद हैं। प्रधानमंत्री की ओर से राष्ट्रपति रूहानी को सुमैर चंद की फारसी में अनुवादित रामायण की कॉपी भी भेंट की गई।

इस रामायण का फारसी अनुवाद 1715 में किया गया था। ये भी भारतीय संस्कृति मंत्रालय की रामपुर 'रजा लाइब्रेरी' में रखी गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गीता भेंट की थी। मोदी ने जापानी सम्राट अकीहीतो और प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी गीता भेंट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें