फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब की फ्लाइट में स्कर्ट पहनने पर पाबंदी

Thu, 10 Aug 2017 02:51 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी एयरलाइंस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में यात्रियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया। इस ड्रेस कोड के मुताबिक पुरुषों को हाफ पैंट पहनने की मनाही है। ये ड्रेस कोड कहता है कि यात्रियों को कोई भी ऐसा कपड़ा नहीं पहनना चाहिए जिससे अन्य यात्रियों को शर्म महसूस हो।
विज्ञापन


इस कोड के तहत पुरुषों को टांगे दिखाने वाले कपड़े जैसे शॉर्ट्स नहीं पहनने चाहिए। वहीं, महिलाओं को टांगें और बाहें दिखाने वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं के कपड़े पारदर्शी और बेहद चुस्त नहीं होने चाहिए।

एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर जारी सूचना में कहा है कि कंपनी हवाई यात्रा के दौरान ड्रेस कोड का पालन न करने वाले यात्रियों की फ्लाइट कैंसल करने और रास्ते में भी उतारने का अधिकार रखती है।सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सऊदी एयरलाइंस के इस ड्रेस कोड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि कुछ यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले इन नियमों के बारे में कुछ पता नहीं था और कुछ विदेशी लोगों के लिए ये बहुत ज्यादा था। वहीं, कुछ लोगों को एयरपोर्ट पर ही नए कपड़े खरीदने पड़े।

लेकिन एक ट्विटर यूजर, एयरलाइंस के इस कदम को सकारात्मक बताते हुए कहते हैं कि एयरलाइंस फ्लाइट में शराब नहीं देती, नमाज पढ़ने की जगह देती है। इसके अलावा मैं और मेरे बच्चे आजादी के नाम पर ऐसे कपड़े पहनने के लिए विवश नहीं हैं।
विज्ञापन


एक महिला ट्विटर यूजर ने सवाल उठाया है कि ऐसे में सऊदी अरब किस तरह विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें