फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में मिनी स्कर्ट में ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने वाली लड़की गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2017 01:51 AM IST
एजेंसी दुबई
विज्ञापन
saudi arabia
विज्ञापन
सऊदी अरब में मिनी स्कर्ट पहनकर अपना वीडियो पोस्ट करने वाली लड़की को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस वीडियो के पोस्ट किए जाने के बाद सोमवार से ही काफी बवाल मचा हुआ था। सऊदी उन खाड़ी देशों में से एक है जहां महिलाओं को लेकर कड़े प्रतिबंध हैं।
विज्ञापन


वीडियो में लड़की मिनी स्कर्ट में सार्वजनिक स्थान में घूमती नजर आ रही है। लोगों ने लड़की पर देश के इस्लामी ड्रेस कोड का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सऊदी के सरकारी टीवी के मुताबिक पुलिस ने लड़की को राजधानी रियाद से गिरफ्तार कर लिया। अब उस पर अदालत में मुकदमा चलेगा। 

लड़की ने मिनी स्कर्ट और छोटे टॉप में अपना वीडियो स्नैप चैट पर डाला था। बाद में यह अन्य सोशल साइटों पर भी वायरल हो गया। वीडियो में उसके बाल भी खुले दिख रहे हैं। सऊदी में नियमों के मुताबिक वहां लड़कियों या महिलाओं को सार्वजनिक जगहों में लंबे और ढीले कपड़े पहनने के निर्देश हैं। उन्हें अपने बाल और चेहरा भी ढकना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें