फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी: धर्मगुरु का विवादित बयान- महिलाओं में होता है चौथाई दिमाग

Sat, 23 Sep 2017 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
सऊदी के एक धर्मगुरु महिलाओं के खिलाफ बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। साद-अल-हजरी नाम के उन धर्मगुरु ने कहा था कि महिलाओं के पास पुरुष के मुकाबले चौथाई दिमाग होता है इसलिए उनका लाइसेंस कैंसल कर देना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद हजरी ने सफाई भी दी। हजरी ने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी।
विज्ञापन


हजरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी विरोध हुआ। जिसके बाद हजरी पर ही बैन लगा दिया गया। अब वह प्रार्थना सभा में धर्म से जुड़ी बातें नहीं कर पाएंगे। हजरी का एक वीडियो सामने आया था। उसमें ही उन्होंने यह विवादित बयान दिया था।

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैले वीडियो में हजरी ने कहा था कि वैसे तो महिलाओं में आधा दिमाग होता है लेकिन जब वे शॉपिंग पर जाती है तो वह चौथाई रह जाता है। इसलिए उनको ड्राइविंग लाइसेंस नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


सऊदी में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं। वहां महिलाएं अकेले कार ड्राइव नहीं कर सकतीं। अगर उनको गाड़ी चलानी है तो उस वक्त उनके साथ पिता, भाई या फिर पति में से किसी एक को साथ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें