फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द बना एयरबस का ऑर्डर, कतर ने किया सौदा कैंसल

Fri, 07 Jul 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
कतर एयरलांइस
विज्ञापन
कतर एयरवेज ने ए350 विमान का ऑडर कैंसल कर दिया है। गुरुवार को यूरोप की विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने बताया कि कतर एयरवेज ने चार ए350 विमानों का ऑर्डर कैंसल कर दिया है। करत एयरवेज ने विमानों की डिलिवरी में देर होने के नाते इस सौदे को कैंसल किया है। 
विज्ञापन


1.2 बिलियन डॉलर का ये सौदा एयरबस के लिए सिरदर्द बन कर रह गया है। एयरबस अब इन विमानों को किसी और को बेचने की कोशिश करेगी। हालांकि 283 सीटों वाले विमान को बेचना काफी मुश्किल है, क्योंकि इन दिनों बड़े विमानों की मांग में गिरावट आई है। वहीं अगर कोई इन्हें खरीदने को तैयार भी हो जाता है तो कंपनी को इसका इंटीरियर बदलना होगा। 

बताया जा रहा है कि कतर एयरवेज के ऑडर डिलिवरी में देरी और ए350 के कैबिन में कुछ कमियों के कारण कैंसल किया है। वहीं कतर पर अरब देशों के बैन का लगभग एक महीना हो गया है। गौरतलब है कि अरब देश कतर पर अपनी मांग न मानने के कारण कतर पर बैन लगा रखा है। बैन में कतर की उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें