फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह से तुलना करने पर सऊदी किंग ने पत्रकार को किया सस्पेंड

Tue, 04 Jul 2017 05:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
सलमान
विज्ञापन
खुद की तुलना अल्लाह से करने पर नाराज हुए सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने एक पत्रकार को नौकरी से सस्पेंड करने का आदेश दिया। दरअसल, पत्रकार ने अपने कॉलम में उनकी तुलना अल्लाह से कर दी थी। स्थानीय मीडिया में अक्सर पत्रकारों द्वारा किंग सलमान की तारीफ छापी जाती है। लेकिन अल-जजीरा के अखबार में रमजान अल-अंजी के कॉलम में किंग सलमान को "हलीम" और "शदेद अल-इकबा" के रूप में वर्णित किया गया था, जो वहां के कानून के खिलाफ है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईश्वर के गुणों का गुणगान करना और व्यक्तियों को भगवान के 99 नामों में से किसी को भी एक रूप देना सऊदी कानून के खिलाफ है। इस कानून का सुन्नी मुस्लिम वहाबी स्कूल सख्ती से पालन करवाता है।

इस मामले में सऊदी अरब के सूचना मंत्री ने कहा कि यह हैरान कर देने वाला कॉलम है। वहीं, किंग सलमान ने अपनी शिकायत में लिखा है कि यह एक ऐसी समस्या है जिसने हमें परेशान किया है और हम इसे स्वीकार नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें