इजरायल का जन्म साल 1948 में फिलिस्तीन के बंटवारे के बाद हुआ। यह दुनिया का अकेला यहूदी देश है। 70 साल बाद यह देश एक यहूदी राष्ट्र घोषित किया गया है। इजरायल की संसद में 19 जुलाई, 2018 को ही ये कानून पारित हुआ। कानून के पारित होने के बाद कहा जा रहा है कि इससे यहां रहने वाले अरब नागरिकों के साथ बड़े स्तर पर भेदभाव होगा।