फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूरोप पर मस्टर्ड गैस अटैक कर सकता है इस्लामिक स्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया का खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) भारी मात्रा में मस्टर्ड गैस (बेहद जहरीली गैस) का भंडार जमा कर चुका है। डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक आईएस सीरिया के बाहर मस्टर्ड गैस की तस्करी करके यूरोप को निशाना बना सकता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरिया में बड़े स्तर पर मस्टर्ड गैस हमलों के पीछे आईएस का हाथ है।

यह गैस हजारों लोगों को मौत के घाट उतारने के लिए काफी है। माना जा रहा है कि आतंकी संगठन 20 टन मस्टर्ड गैस को हासिल कर चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

रासायनिक युद्ध के विशेषज्ञ ने चेताया

रासायनिक युद्ध के विशेषज्ञ कर्नल (सेवानिवृत्त) हामिश डी ब्रेटन-गोर्डन ने चेताया है कि आईएस मस्टर्ड गैस की तस्करी सीरिया के बाहर यूरोप में कर सकता है।

उनका कहना है कि आईएस ने मस्टर्ड गैस को खुद बनाया है या सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के कब्जे से चुराया है। उन्होंने कहा कि आईएस को रोकने के लिए अब पश्चिमी देशों को जरूरी कदम उठाने चाहिए, क्योंकि आईएस बहुत बड़ा खतरा बन चुका है।

इंटरनेट पर आईएस की एक रसीद मिलने के बाद हामिश ने चेताया कि यूरोप में हमला करने के लिए आईएस मस्टर्ड गैस की तस्करी कर सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें