इराक और सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंक का खेल जारी है। यहां रह रहे लोगों पर वह कहर बरपाता जा रहा है।
इराक के हविजा शहर से आईएस के कब्जे से छुड़ाए गए कैदियों ने आतंकी संगठन की बर्बरता की कहानी सुनाई है। उनके मुताबिक आईएस अमानवीयता की सभी हदें पार कर रहा है।
बंधकों को बुरी तरह पीटा जाता है। शहर में रह रहे लोगों के पैसे और हथियार जब्त कर लिए गए हैं और उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं।