फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में भारतीय नौकरानी का काटा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में एक भारतीय नौकरानी का उसके स्पांसर की ओर से हाथ काट डालने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना पर भारत ने बड़ा विरोध जताया है और सऊदी सरकार से दोषी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार को पूरे मामले की जानकारी है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। प्रवक्ता के मुताबिक इस घटना में घरेलू नौकरानी का काम करने वाली कस्तूरी मुनीरतनम को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

भारतीयों के साथ होती रही है बदसलूकी

उन्होंने बताया कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया है और दोषी स्पांसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने को भी कहा है। मुनीरतनम का सऊदी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि हाथ काटे जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

गौरतलब है ‌कि कुछ दिन पूर्व ही मक्का क्रेन हादसे के दौरान वहां मौजूद एक भारतीय लेबर की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें