फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल ने किया सीरिया में ईरानी ठिकानों पर हवाई हमला, इजरायल और ईरान हुए आमने-सामने

Thu, 10 May 2018 12:10 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
syria
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से आतंकी संगठन आईएसआईएस का गढ़ बन चुका सीरिया इन दिनों  दुनिया के शक्तिशाली देशों के लिए जंग का मैदान बन चुका है। आईएसआईएस को नेस्तनाबूद कर देने के नाम पर दुनिया के कई बड़े देश वहां अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार तड़के सुबह सीरिया एक बार फिर जंग का मैदान बना।  ईरानी सेना ने इजरायल नियंत्रित क्षेत्र गोलान हाइट्स में 20 रॉकेट दागे हैं।
विज्ञापन


मिलिट्री प्रवक्ता ने बताया है कि ईरानी सुरक्षाबलों ने सीरिया बॉर्डर पर उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन ने बताया कि इजरायल ने भी पलटवार किया है। इजरायली आर्मी ने सारी रात सीरिया में मौजूद दर्जनों  ईरानी सैन्य लक्ष्यों को साधा है लेकिन उन्होंने हमले की जानकारी मुहैया नहीं कराई है। विदेशी मीडिया में छपी खबरों के अनुसार यह तय है कि ईरान ने पहली बार रॉकेट से हमला किया है। 
 
बता दें कि यह हमला इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के रूस दौरे के बीच हुआ है। बेंजामिन नेतन्याहू ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कहा कि इजरायल को ईरान से अपनी सुरक्षा करने का पूरा हक है।
विज्ञापन


 इजरायल मिलिट्री ने अपने बयान में कहा है कि ईरान सीरिया पर हमले कर रहा है। वहीं, सीरिया का दावा है कि राजधानी दमिश्क के पास इजरायल ने अटैक किया है। सीरिया की न्यूज एजेंसी का कहना  है कि दमिश्क की बाहरी सीमा पर हुए एक इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इसमें असद समर्थक गैर-सीरियाई लड़ाकों सहित आठ ईरानी नागरिक शामिल हैं। न्यूज एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि सीरिया ने अपने बचाव में हवाई फायर किए हैं जिसके जरिए इजरायल की ओर से दागी गई दो मिसाइलों को विमान रोधी सुरक्षा सिस्टम से मार गिराया गया है। 
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें