काबुल में आतंकियों ने पहले भारतीय सहित तीन विदेशियों का अपहरण किया उसके बाद उनकी हत्या कर दी है। तीनों ही अफगान की राजधानी काबुल में अंतरराष्ट्रीय फूड कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
काबुल पुलिस और राजनायिक ने यह जानकारी दी है।
काबुल में वरिष्ठ राजनायिक ने बताया कि तीनों काबुल स्थित दुनिया की सबसे बड़ी फूड एंड कैटररिंग सर्विस सोडेक्सो में काम करते थे। मारे गए लोगों में एक भारतीय, एक मलेशियन और एक मेसिडोनियन का नागरिक है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत स्टानेकजई ने बताया कि पहले तीनों का अपहरण किया गया उसके बाद तीनों की हत्या कर दी गई है, हमें तीनों का शव मिल गया है।