फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी नेता ने कहा- कश्मीरियों पर हमले के खिलाफ एकजुट हों दुनियाभर के मुस्लिम

Tue, 27 Jun 2017 12:13 PM IST
amarujala.com, Presented By : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरानी नेता अयातुल्ला खुमैनी ने रमजान के महीने में मुस्लिमों पर हुए हमले को लेकर रोष जताया है। सोमवार को खुमैनी ने ट्वीट कर लिखा कि मुस्लिम समाज को बहरीन, कश्मीर, यमन आदि के लोगों का समर्थन करना चाहिए और उन लोगों विरोध करना चाहिए जो रमजान के महीने में लोगों पर आत्याचार करते हैं। 
विज्ञापन
Muslim world should openly support people of #Bahrain, #Kashmir, #Yemen, etc and repudiate oppressors& tyrants who attacked ppl in #Ramadan. — Khamenei.ir (@khamenei_ir) June 26, 2017
ईद के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अयातुल्ला खुमैनी ने दुनिया भर के मुस्लिमों को दुश्मन के नाम पर एकजुट होने की बात कही। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन मुस्लिम समाज का पहला मुद्दा है। इस्लाम के अनुसार जब एक दुश्मन मुस्लिम देश पर हमला करता है तो जिहाद सभी का कर्तव्य है, चाहे वह किसी भी रूप में हो। आज जायनिस्ट शासन के खिलाफ लड़ाई मुस्लिम समाज के लिए अनिवार्य हो गई है। 
विज्ञापन
Muslim countries are harmed by discord and benefit from #unity. #Palestine is the number one issue of the Islamic world. — Khamenei.ir (@khamenei_ir) June 26, 2017
मिडिल-ईस्ट में अरब बनाम इजराइल जैसे मुद्दे के सहारे राजनीति करना अब संभव नहीं है। इसे देखते हुए अयातुल्ला खुमैनी ने मुस्लिम बनाम यहूदी मुद्दे को एक बार फिर जीवित करने के प्रयास किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें