फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक 21 लोगों की मौत, 450 गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2018 09:06 AM IST
एजेंसी/तेहरान
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान के सर्वोच्च नेता ने देश में कई दिनों से जारी उग्र विरोध प्रदर्शनों को दुश्मनों की साजिश करार दिया है। साल 2009 के बाद हो रहे इस बड़े विरोध प्रदर्शन में अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


सोमवार रात को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में ही नौ लोगों की मौत हो गई। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने कहा कि हमारे सभी दुश्मन एक हो गए हैं और इस्लामिक शासन में समस्याएं पैदा करने के लिए धन, हथियार, नीति और सुरक्षा सेवाओं समेत सभी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि दुश्मन हमेशा मौके की तलाश में हैं। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब के ऑनलाइन अकाउंट विरोध को भड़काने का काम कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की पांचवीं रात को प्रदर्शनकारियों ने इस्फहान के मध्य प्रांत में कहदेरीजान के एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया जिसमें छह प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके साथ इस्फहान के सांस्कृतिक हब के पास कम से कम तीन कस्बों में भी देर रात हिंसक प्रदर्शन हुए। इनमें रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एक युवा सदस्य, एक पुलिसकर्मी और एक राहगीर की मौत हो गई।

पढ़ें: रोज 40 हजार पर्यटक ही कर सकेंगे ताज का दीदार

ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशाद में बृहस्पतिवार को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद से अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है। साल 2009 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद इस्लामिक शासन के लिए चुनौती पैदा करने वाला यह एक बड़ा प्रदर्शन बनता जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं तेहरान में पिछले तीन दिनों के दौरान 450 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें शनिवार को 200, रविवार को 150 और सोमवार को 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें