फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में सुरक्षा बलों पर हमला, हिंसा में 12 लोगों की मौत

Mon, 01 Jan 2018 06:47 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
ईरान में 12 लोगों की मौत
विज्ञापन
ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 12 लोगों की मौत हो गई। सशस्त्र प्रदर्शनकारी पुलिस स्टेशन और सैन्य बेस को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


आर्थिक मसलों और कट्टरपंथी धर्मगुरुओं की सत्ता के खिलाफ ईरान में विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था। सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात को संघर्ष के दौरान 10 व्यक्तियों की मौत हो गई। दो प्रदर्शनकारियों की मौत शनिवार देर पश्चिमी ईरान में प्रदर्शन के दौरान हुई थी। 

पढ़ें:- संयुक्त अरब अमीरात और ट्यूनीशिया के संकट का 'टेरर एंगल'
विज्ञापन


कुछ  सशस्त्र प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे कुछ पुलिस स्टेशनों और सैन्य बेस को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे। राष्ट्रपति हसन रूहानी इस्लामिक गणराज्य की आर्थिक नीतियों से नागरिकों की नाराजगी से वाकिफ हैं। 
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने और उनकी सरकार ने प्रदर्शनकारियों को कानून नहीं तोड़ने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कानून तोड़ने वालों से पुलिस और सेना को कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें