फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में राजमहल के सामने विरोध प्रदर्शन करने वाले 11 प्रिंस गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2018 06:57 AM IST
एजेंसी,दुबई
विज्ञापन
Representative image - फोटो : moz view
विज्ञापन

सऊदी में राजमहल के बाहर विरोध करने का प्रयास कर रहे 11 प्रिंस को गिरफ्तार किया गया है। एक सरकारी सऊदी वेबसाइट की खबर के अनुसार इन सभी प्रिंसों ने राजमहल से जाने से इनकार किया था।

विज्ञापन


वेबसाइट ने एक अधिकारी के हवाले से खबर दी कि शनिवार को राजपरिवार की सुरक्षा में शामिल नेशनल गार्ड ने इन प्रिंसों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इन सभी प्रिंसों को हायर जेल भेजा गया है। यह सऊदी खुफिया सेवा की तरफ से संचालित मजबूत सुरक्षा वाली जेल है। यहां अपराधियों, दहशतगर्द और अल-कायदा के आतंकियों को रखा जाता है। 

खबर के अनुसार ये सभी प्रिंस अपने रिश्तेदारों से जुडे़ फैसले के संबंध में वित्तीय मुआवजे की मांग कर रहे थे। ये लोग किंग से उस निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहे थे जिसमें राजपरिवारों के पानी और बिजली के बिलों के भुगतान को रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें