सीरिया से एक बड़े हवाई हमले की खबर सामने आई है। एएफपी न्यूज एजेंसी से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक रूसी हवाई हमले में सीरिया के 17 नागरिक मारे गए और कई घायल हुए हैं। यह हवाई हमला सीरिया की बागियों वाली गली में हुआ है। सीरियाई ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी हादसे 17 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि अभी मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और घटनास्थल पर पड़ताल की जा रही है।