फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greenland: 'हम किसी के अधीन नहीं, अपना भविष्य खुद तय करेंगे', ग्रीनलैंड के PM का अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार

Mon, 31 Mar 2025 01:44 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नूक।

सार

Greenland: ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडिक नीलसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की बात कही गई थी। ट्रंप ने यह भी कहा था कि ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए सैन्य बल का उपयोग भी संभव है।
विज्ञापन
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक - फोटो : वीडियो ग्रैब/इंस्टाग्राम/जेन्स फ्रेडरिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडिक नीलसन ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर नियंत्रण कर लेगा। ग्रीनलैंड अटलांटिक महासागर में स्थित एक विशाल और संसाधन संपन्न द्वीप है। यह डेनमार्क का स्वशासित क्षेत्र है। डेनमार्क अमेरिका का नाटो सहयोगी भी है। ट्रंप ने कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र क अमेरिका के नियंत्रण में लाना जरूरी है। 

विज्ञापन


नीलसन ने फेसबुक पर लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि अमेरिका को ग्रीनलैंड मिल जाएगा। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि अमेरिका को यह नहीं मिलेगा। हम किसी के अधीन नहीं हैं। हम अपना भविष्य खुद तय करेंगे। 

ये भी पढ़ें: 'ग्रीनलैंड के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी कर सकते हैं', डेनमार्क के विदेश मंत्री के बयान पर भड़के ट्रंप
विज्ञापन


सैन्य बल के उपयोग के विकल्प को खारिज नहीं कर रहा: ट्रंप
उन्होंने यह बयान ट्रंप के एनबीसी न्यूज पर एक इंटरव्यू के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल भी संभव है। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि बिना सैन्य बल के इसे हासिल करने की संभावना काफी अच्छी है। यह विश्व शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, लेकिन मैं किसी भी विकल्प को खारिज नहीं कर रहा हूं। 

राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी से डेनमार्क के लोग और नेता नाराज
ट्रंप की इस टिप्पणी से ग्रीनलैंड के लोग और नेता नाराज हो गए हैं। वहीं, डेनमार्क के नेताओं ने भी इस दावे का विरोध किया है। जब ट्रंप से पूछा गया कि इस्का क्या संदेश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जाएगा, जिन्होंने यूक्रेन पर हमला कर उसके कई प्रांतों को कब्जे में लिया है, तो उन्होंने जवाब दिया, मुझे इसकी परवाह नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फ्रांस ने अमेरिका पर लगाया कंपनियों के कामकाज में दखल देने का आरोप, ट्रंप की नीति से जुड़ा विवाद

डेनमार्क के विदेश मंत्री ने की ट्रंप प्रशासन की आलोचना
डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने शनिवार को डेनमार्क और ग्रीनलैंड की आलोचना करने पर ट्रंप प्रशासन की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि उनका देश पहले से ही आर्कटिक सुरक्षा में अधिक निवेश कर रहा है और अमेरिका के साथ अधिक सहयोग के लिए तैयार है। रासमुसेन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की रणनीतिक द्वीप की यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यह टिप्पणी की। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है, जो अमेरिका का नाटो सहयोगी है। ट्रंप इस क्षेत्र को अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। उनका दावा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें