अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत के इस कदम के प्रतिक्रिया में वह कुछ बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान भारत से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला सकता है। जियो न्यूज के संपादक हामिद मीर ने ट्वीट किया है कि पाकिस्तान अपने कार्यवाहक उच्चायुक्त को भारत से वापस बुलाने पर विचार कर रहा है।
हालांकि पाकिस्तान ने हाल में भारत के लिए नए उच्चायुक्त की नियुक्ति की है जिन्हें 16 अगस्त को भारत आकर पदग्रहण करना है और अभी वह पाकिस्तान में ही हैं। फिलहाल कार्यवाहक उच्चायुक्त भारत में पदस्थापित हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए मंगलवार को कॉर्प्स कमांडरों की बैठक बुलाई है।
High Commissioner designate of Pakistan to India is already in Pakistan, he is to take charge on 16th August. However, Acting High Commissioner to India can be called back for Consultations: Pakistan media https://t.co/BrbW6M4NWH
— ANI (@ANI)
August 6, 2019
वहीं, इस मुद्दे पर आज पाकिस्तान का संयुक्त संसद सत्र बुलाया गया है। इसमें जमकर हंगामा मचा और विपक्ष ने पीएम इमरान खान की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया। बाद में पीएम इमरान खान संसद पहुंचे और बयान दिया।