फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JD Vance: जेडी वेंस के दौरे पर कैलिफोर्निया हाईवे पर फायरिंग से गवर्नर नाराज, बताया-जनता की सुरक्षा से खिलवाड़

Sun, 19 Oct 2025 04:07 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

US Vice President JD Vance: कैंप पेंडलटन में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष सैन्य प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ शामिल हुए। इस दौरान सैनिकों ने समुद्री हमला का प्रदर्शन किया, जिसमें एम्फीबियस वाहन और विमान शामिल थे।
विज्ञापन
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उपस्थिति में शनिवार (18 अक्तूबर) को दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक प्रमुख हाईवे पर सैन्य प्रदर्शन के दौरान तोपें दागने पर गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण उन्हें इस इंटरस्टेट हाईवे का 27 किलोमीटर का हिस्सा बंद करना पड़ा। डेमोक्रेटिक गवर्नर ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति जन सुरक्षा की इस अनदेखी में जिम्मेदारी से ज्यादा अपने अहंकार को तरजीह दे रहे हैं। एक व्यस्त हाईवे पर तोपें दागना न सिर्फ गलत है, बल्कि खतरनाक भी है।"
विज्ञापन


इस दौरान वेंस और कैंप पेंडलटन के अमेरिकी मरीन अधिकारियों ने कहा है कि तोपखाने के अभ्यास में कुछ भी असुरक्षित नहीं था और इंटरस्टेट-5 पर यातायात को बाधित करने की कोई जरूरत नहीं थी, जो सैन डिएगो और लॉस एंजिल्स के बीच प्रशांत तट पर मुख्य राजमार्ग है।

मरीन कॉर्प्स की 250वीं वर्षगांठ
दरअसल, रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने मरीन कॉर्प्स की 250वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उत्तरी सैन डिएगो काउंटी के कैंप पेंडलटन का दौरा किया और सैनिकों को समुद्र तट पर हमले का प्रदर्शन करते हुए उभयचर वाहनों और विमानों का प्रदर्शन करते देखा।
विज्ञापन


जनता की सुरक्षा के लिए हाईवे बंद किया
राज्य परिवहन विभाग के प्रवक्ता मैट रोक्को ने बताया, “व्हाइट हाउस द्वारा निर्देशित इस सैन्य आयोजन के चलते हमें जनता की सुरक्षा के लिए हाईवे बंद करना पड़ा, क्योंकि गोले हाईवे के ऊपर से दागे जा रहे थे।” साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रवार को फायरिंग के पूर्वाभ्यास के बाद आयोजकों ने अनुरोध किया कि हाईवे पर "ऊपर से फायरिंग जारी है" की चेतावनी वाले संकेत लगाए जाएं।

वेंस के कार्यालय का बयान आया सामने
इस बीच कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने शनिवार को हाईवे के एक हिस्से को बंद कर दिया। शनिवार सुबह और दोपहर के समय बेस के आसपास के इलाके में यातायात में भारी जाम की सूचना मिली। वहीं वेंस कार्यालय की ओर से न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए बयान में प्रवक्ता विलियम मार्टिन ने कहा कि गवर्नर न्यूसम जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें