मालदीव के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा है, सरकार मालदीव में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाकर आगजनी करने और आतंकवाद भड़काने की कड़ी निंदा करती है। सरकार इस खतरे की बहुत ही गंभीरता से जांच कर रही है।
विपक्षी प्रोग्रेसिव पार्टी (पीपीएम) के सदस्य अब्बास आदिल रिजा द्वारा हाल ही में भारतीय उच्चायोग को आग लगाने के आह्वान के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी किया है। मालदीवर सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा है कि स्थिति के संबंध में सभी जरूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा है, सरकार मालदीव में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाकर आगजनी करने और आतंकवाद भड़काने की कड़ी निंदा करती है। सरकार इस खतरे की बहुत ही गंभीरता से जांच कर रही है और अधिकारियों ने सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए हैं।
मालदीव की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने आगजनी के लिए उकसाने के लिए रिजा के आह्वान की कड़े शब्दों में निंदा की। एमडीपी ने ट्वीट किया, एमडीपी भारतीय उच्चायोग पर आगजनी के आह्वान की कड़े शब्दों में निंदा करती है और अधिकारियों से मामले की जांच करने की मांग करती है। एमडीपी मित्र राष्ट्रों के प्रति हिंसा और नफरत फैलाने के विपक्ष के निरंतर प्रयास की निंदा करती है।
विज्ञापन
इसके अलावा, मालदीव सरकार ने कहा है कि सार्वजनिक सुरक्षा को बाधित करने वाले ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आधिकारिक बयान में कहा गया है, राजनयिक कोर की सुरक्षा को कम करने और सार्वजनिक सुरक्षा को बाधित करने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण इरादे से ऐसी धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।