फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीआई कार्ड संबंधी खामियों को दूर करे भारत सरकार : भारतीय-अमेरिकी कार्यकर्ता

Fri, 27 Dec 2019 03:35 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओसीआई कार्ड
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी लोगों को अमेरिका से भारत की यात्रा में हवाईअड्डों पर आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एक जानेमाने भारतीय अमेरिकी कार्यकर्ता ने कहा है कि ओसीआई कार्ड को ‘बहुउद्देश्यीय जीवनपर्यंत वीजा’ के तौर पर लेना बंद करना चाहिए।

विज्ञापन


अमेरिका में जयपुर फुट के प्रमुख एवं सामुदायिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी ने बताया, ‘ओसीआई कार्ड एक बहुउद्देश्यीय जीवनपर्यंत वीजा नहीं है जैसा कि सरकार द्वारा बताया जा रहा है। इस भ्रम को दूर करने के लिए यह जरूरी है कि सरकार तुरंत ही यह स्पष्ट करे और इस संबंध में खामियों को दूर करे।’ 

उन्होंने भारत सरकार से ओसीआई कार्ड संबंधी खामियों को दूर करने का अनुरोध भी किया। दरअसल ओसीआई कार्ड के प्रावधानों के मुताबिक, 20 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पासपोर्ट का नवीनीकरण (रिन्यू) करवाने के साथ ही हर बार अपने ओसीआई कार्ड का नवीनीकरण भी करवाना होता है।
विज्ञापन


नवीनीकरण करवाने संबंधी प्रावधान कई वर्षों से हैं लेकिन भारतीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर भारत तक वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन करने वाली अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने इसे अब सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। 

इस महीने की शुरुआत में इस प्रावधान में 30 जून 2020 तक की छूट दी गई थी लेकिन संबद्ध ओसीआई कार्ड धारकों से कहा जा रहा है कि भारत यात्रा के वक्त वह अपने पुराने पासपोर्ट अपने साथ रखें जिनमें ओसीआई कार्ड की संख्या लिखी हो। हालांकि, कई कार्ड धारकों को इन नए नियमों की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें