इस्राइल में लगातार दूसरी बार कोई भी दल सरकार बनाने का दावा नहीं कर पाया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज बुधवार आधी रात के बाद तक की समय सीमा में सरकार न बना पाने की घोषणा करते ही बराबर बहुमत साबित करने में नाकामी जताई। इसी के साथ नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने की उम्मीदें खत्म हो गईं और देश में एक साल में तीसरे चुनाव की तरफ बढ़ गया।
इस्राइल के मौजूदा हालातों में दो बार गठबंधन सरकार न बन पाने का लाभ प्रधानमंत्री नेतन्याहू को मिलना तय है। अब राष्ट्रपति के पास एक साल में तीसरी बार चुनाव कराने का विकल्प है। जबकि फलस्तीन और गोलान की पहाड़ियों पर अमेरिकी समर्थन से नेतन्याहू उत्साहित हैं और देश में दक्षिणपंथी मुखर हैं। ऐसे में तीसरे चुनाव में नेतन्याहू फायदा उठा सकते हैं।