फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fine on Google: बच्चों की निजता के उल्लंघन पर तीन करोड़ डॉलर हर्जाना देगा गूगल, US में मुकदमा निपटाने पर सहमति

Wed, 20 Aug 2025 02:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

गूगल ने यूट्यूब पर बच्चों की निजता के उल्लंघन पर तीन करोड़ डॉलर का हर्जाना भरने पर सहमति दे दी है। हालांकि, सैन जोस (कैलिफोर्निया) की संघीय अदालत में दायर वाद पर अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश सुसान वैन क्यूलेन की स्वीकृति मिलना जरूरी है। यह मामला 34 बच्चों के माता-पिता की तरफ से दायर किया गया है।
विज्ञापन
google - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूगल उस मुकदमे का निपटारा करने के लिए तीन करोड़ डॉलर का हर्जाना देगा, जिसमें दावा किया गया है कि उसने यूट्यूब इस्तेमाल करने वाले बच्चों की निजता का उल्लंघन किया गया है। यह मामला 34 बच्चों के माता-पिता की तरफ से दायर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि माता-पिता की सहमति के बिना बच्चों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करके उसका उपयोग लक्षित विज्ञापन भेजने के लिए किया गया।

विज्ञापन


गूगल ने मामले के निपटारे के लिए हर्जाना भरने पर सहमति दे दी है। हालांकि, सैन जोस (कैलिफोर्निया) की संघीय अदालत में दायर वाद पर अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश सुसान वैन क्यूलेन की स्वीकृति मिलना जरूरी है। हालांकि, गूगल की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

ये भी पढ़ें: Nigeria Shooting: नमाज के दौरान मस्जिद पर हमले में 27 की मौत; खूनी संघर्ष में बदला चरवाहों और किसानों का विवाद
विज्ञापन


2019 में अल्फाबेट ने भरा था 17 करोड़ डॉलर का जुर्माना
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2019 में अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग और न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स द्वारा लगाए गए इसी तरह के आरोपों का निपटारा करने के लिए 17 करोड़ डॉलर का जुर्माना भरने और कुछ नीतियों में बदलाव करने पर सहमति व्यक्त की थी। हालांकि, कुछ लोगों का कहना था कि यह सजा गूगल के लिए बहुत हल्की थी। 

अभिभावकों ने गूगल पर कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया
अब 34 बच्चों के माता-पिता ने फिर से गूगल पर मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि गूगन ने 2019 के समझौते के बाद भी सामग्री प्रदाताओं को निजी जानकारी एकत्र करने में मदद की अनुमति दी। बच्चों को कार्टून, नर्सरी राइम्स और दूसरी सामग्री दिखाकर उनकी प्राइवेसी से खिलवाड़ किया गया और दर्जनों कानूनों का उल्लंघन किया गया। 

प्रस्तावित वर्ग में 13 वर्ष से कम उम्र के अमेरिकी बच्चे शामिल
प्रस्तावित वर्ग में 13 वर्ष से कम उम्र के वे अमेरिकी बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने 1 जुलाई 2013 से 1 अप्रैल 2020 के बीच यूट्यूब देखा था। वादी के वकीलों का अनुमान है कि इस मामले में लगभग 3.5 से 4.5 करोड़ बच्चे शामिल हो सकते हैं। अगर इनमें से सिर्फ 1% से 2% बच्चे दावा दर्ज करते हैं, तो उन्हें हर एक को (खर्च और फीस काटकर) 30 से 60 डॉलर मिल सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-US Tension: अमेरिका-भारत संबंध और तल्ख होने की आशंका, मंत्री बेसेंट बोले- रईस परिवार रूसी तेल से लाभ...

कानूनी फीस के रूप में 9 मिलियन डॉलर लेंगे वकील
वकीलों ने कहा है कि वे कानूनी फीस के रूप में इस समझौते से 9 मिलियन डॉलर तक की राशि लेंगे। इस बीच, अल्फाबेट ने बताया कि 2025 की पहली छमाही में कंपनी ने 186.7 बिलियन डॉलर का राजस्व एकत्र किया और 62.7 बिलियन डॉलर का शुद्ध मुनाफा कमाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें