रूस में गूगल की मुसीबत बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि रूस की फेडेरल एंटीमोनोपॉली सर्विस (एफएएस) ने गुरुवार को गूगल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एफएएस ने कहा कि अल्फाबेट के गूगल ने यूट्यूब पर अकाउंट को निलंबित और ब्लॉक करने में अनियमितता बरती है। यह हमारे एंटी ट्रस्ट लॉ का उल्लंघन है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, गूगल फिलहाल एफएएस के विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहा है। इसकी गंभीर समीक्षा के बाद ही कंपनी आगे की कार्रवाई तय करेगी। हालांकि, गूगल की ओर से मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।