फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: पश्चिमी सुमात्रा में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण ढह गई सोने की खदान, 15 की मौत, सात लापता

Fri, 27 Sep 2024 03:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रांतीय आपदा एजेंसी के प्रमुख इर्वान इफेंदी ने बताया कि बचाव कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में आठ घंटे लग गए, क्योंकि सड़क मार्ग से यहां पहुंचना मुश्किल था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण एक अवैध सोने की खदान ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बचावकर्मी सात लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडोनेशिया में अवैध खनन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता रहा है। यहां खनिज संसाधन दूरदराज इलाकों में स्थित है।
विज्ञापन


प्रांतीय आपदा एजेंसी के प्रमुख इर्वान इफेंदी ने कहा, "गुरुवार की शाम को सोलोक जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण अवैध सोने की खदान ढह गई। बचाव कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में आठ घंटे लग गए, क्योंकि सड़क मार्ग से यहां पहुंचना मुश्किल था।" उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित स्थानीय निवासी हैं, जो हाथों से ही नन करते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि खदान ढहने के समय वहां 25 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 की मौत हो गई। खदान ढहने से तीन घायल भी हुए और सात लापता हैं। लापता लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस और सैन्य कर्मियों ने अभियान चलाया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें