फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में 15 प्रत्याशियों को हराकर चुनाव जीता बकरा, बना मेयर

Sun, 10 Mar 2019 05:01 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका के वरमोंट कस्बे में इंसान नहीं बल्कि एक बकरे को मेयर के तौर पर चुना गया है। लिंकन नाम के इस बकरे ने मंगलवार को हुए चुनावों में 15 अन्य प्रत्याशियों को हराकर यह जीत हासिल की है। इन प्रत्याशियों में कुत्ते, बिल्लियों समेत विभिन्न प्रजातियों के पशु शामिल थे। 

विज्ञापन


करीब 2,500 लोगों की आबादी वाले फेयर हेवन में कोई आधिकारिक मेयर नहीं है लेकिन कस्बा प्रबंधक जोसेफ गुंटेर मेयर की तरह सभी कार्य संभालते हैं। फेयर हेवन गांव के प्रमुख अधिकारी को उम्मीद है कि तीन साल के इस जानवर का चुनाव लोकतंत्र में एक सबक के तौर पर काम कर सकता है। 

गुंटेर ने जब एक अखबार में पढ़ा कि मिशिगन के ओमेना गांव ने एक बिल्ली को अपना शीर्ष अधिकारी चुना है तो उन्हें खेल के मैदान के लिए चंदा इकट्ठा करने के मकसद से इसी तरह का चुनाव आयोजित कराने की तरकीब सूझी। गुंटेर का मानना है कि यह चुनाव स्थानीय सरकार में बच्चों की दिलचस्पी पैदा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें