फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से भागी भेड़-बकरियों ने तुर्की में मचाई आतंकी हमले जैसी हलचल, वीडियो वायरल

Thu, 17 Dec 2020 09:03 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेवसेहीर (तुर्की)
विज्ञापन
तुर्की के एक शहर में बकरी, भेड़ और भेड़ के तीन बच्चों ने मचाया आतंक - फोटो : Daily mail london
विज्ञापन

तुर्की के एक शहर में खेत के भागी कुछ भेड़-बकरियों ने आतंकी हमले जैसी हलचल मचा दी। खेत से भागने के बाद इन जानवरों ने गार्ड्स का भी पीछा किया। सोशल मीडिया में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरी, एक भेड़ और भेड़ के तीन बच्चों ने तुर्की के नेवसेहीर हॉल में खौफ पैदा कर दिया।

विज्ञापन


ये भेड़-बकरी किसान हसन उनबुलन के थे और एक रात पहले ही अपने खेत से शहर की ओर भागे थे। वीडियो में देख सकते हैं कि दो गार्ड्स हॉल के अंदर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे थे कि तभी ये जानवर इनके पीछे पड़ गए। दोनों गार्ड्स भवन के अंदर घुस गए और इन पांचों जानवरों को सड़क पर छोड़ दिया।
 

इसके बाद एक शख्स कार पार्किंग की तरफ आया तो भेड़ ने उस पर भी हमला किया, लेकिन शख्स ने किसी तरह खुद को बचा लिया और कार के पीछे खुद को छुपा लिया। ये जानवर काफी देर ऐसे ही आतंक मचाते रहे। ये जानवर सिटी हॉल में घुसने वाले हर शख्स के पीछे पड़ने लगे। 
विज्ञापन


10 लाख लोग देख चुके वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैैं। तुर्की के नेवसेहीर शहर के स्थानीय अधिकारी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये जानवर हसन उनबुलन किसान के हैं। हसन ने अपने खेत में जानवरों के गायब होने के बाद इनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 

हसन ने मीडिया को बताया, 'मैं लंबे समय तक अपने जानवरों को ढूंढता रहा, लेकिन मुझे वो नहीं मिले। इसके बाद मैं नेवसेहीर शहर गया ताकि अपने गुम जानवरों की शिकायत दर्ज करा सकूं। मुझे पता चला कि अधिकारियों ने मेरे जानवरों को एक तालाब के पास सुरक्षित रखा है। अधिकारियों ने बाद में मेरे जानवर मुझे लौटा दिए।'

सिटी हॉल में काम करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि जब वो सुबह यहां अपनी ड्यूटी करने आए तो इन जानवरों को देखकर चौंक गए और सोच में पड़ गए कि ये जानवर यहां क्या कर रहे हैं। इसकी शिकायत हमने अधिकारियों से की, इसके बाद एक टीम आई और इन जानवरों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें