फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल टाइम्स’ का सर्वे, चीन में 51 फीसदी लोगों की पसंद हैं पीएम मोदी

Fri, 28 Aug 2020 03:16 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच लद्दाख की गलवां घाटी मेें सैन्य संघर्ष के बाद से ही तनाव बना हुआ है और दोनों देशों के बीच वार्ताओं के दौर जारी हैं। लेकिन इन सबसे बीच यह सच्चाई सामने आई है कि चीन के 51 फीसदी लोग मोदी सरकार की तारीफ करते हैं और अपने नेताओं की कुछ नीतियों से वे नाखुश भी हैं। यह खुलासा चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ द्वारा कराए गए एक सर्वे में हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्लोबल टाइम्स को चीन की कम्युनिस्ट सरकार का मुखपत्र माना जाता है। अखबार द्वारा भारत और चीन के बीच रिश्तों को लेकर कराए गए सर्वे में चीन के 51 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है। जबकि 70 प्रतिशत चीनी नागरिकों ने माना है कि भारत में चीन विरोधी सोच बहुत अधिक हावी है। हालांकि वहीं 30 फीसदी लोगों ने कहा, उन्हें लगता है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार होगा। इस सर्वे में चीन के लोगों ने रूस, जापान और पाकिस्तान के बाद भारत को पसंदीदा देश बताया। हालांकि सर्वे में शामिल 90 फीसदी लोग भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से सहमत दिखाई दिए। करीब 50 फीसदी चीनी नागरिक मानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन पर काफी ज्यादा निर्भर है और हाल ही के कदमों से भारत को नुकसान होगा।

56 फीसदी चीनियों ने माना, वे भारत में रुचि रखते हैं

भारत के बारे में चीन के भीतर हुए इस सर्वेक्षण में 56 प्रतिशत चीनी लोगों ने माना कि वे भारत में रुचि रखते हैं या फिर उन्हें इस देश के बारे में बहुत कुछ पता है। 57 फीसदी चीनी नागरिकों का मानना है कि भारत की सेना इतनी विकसित नहीं है कि किसी भी तरह से चीनी सेना की टक्कर ले सके। 
विज्ञापन


भारत के लिए प्रतिबद्ध : हुवावे

उधर, विवादों में चल रही चीनी टेक कंपनी हुवावे भारतीयों को लुभाने के लिए जी-तोड़ प्रयास कर रही है। हुवावे ने कहा कि वह भारत के प्रति प्रतिबद्ध है और पिछले 20 साल से भारत में काम कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भारत हुवावे के उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से हटाना चाहता है। इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में कंपनी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें