फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: कोरोना के कारण ओंटारियो प्रांत में भारत समेत अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश पर रोक की तैयारी

Sun, 02 May 2021 04:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोरेंटो

सार

  • ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए सरकार ओंटारियों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश को रोकने पर विचार कर रही है
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भारत समेत अन्य देशों के छात्रों का प्रवेश रोके जाने की तैयारी है। ओंटारियो कोरोनो वायरस की तीसरी लहर से जूझ रहा है।

विज्ञापन


ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए सरकार ओंटारियों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश को रोकने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उनसे ओंटारियो के प्रांत के प्रमुख डौग फोर्ड ने अनुरोध किया था। मौजूदा समय में यह अनुरोध करने वाला ओंटारियो एकमात्र प्रांत है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से चर्चा के बाद वह इस अनुरोध को औपचारिक रूप देंगे। 

हालांकि, छात्रों के प्रवेश को लेकर अभी यह साफ नहीं है कि यह बदलाव कब तक होगा या कब तक रहेगा। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कनाडा के कोविड-19 यात्रा नियमों से छूट प्राप्त है। ओटावा स्थित एक शिक्षा सेवा प्रदाता कनाडाई ब्यूरो फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन (सीबीआईई) के अनुसार,कनाडा में 2020 में 5,30540 अंतरराष्ट्रीय छात्र थे, इनमें से अधिकतम भारत (34 फीसदी) उसके बाद चीन से (22 फीसदी) थे। इनमें ओंटारियो में सबसे ज्यादा 2,42,825 विदेशी छात्र (46 फीसदी) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें