फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अक्षय पात्र योजना को ग्लोबल चैंपियन अवार्ड, 17 लाख स्कूली बच्चों को रोज कराया जाता है भोजन

Sat, 15 Jun 2019 06:22 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
akshaya patra yojana - फोटो : Social Media
विज्ञापन
भारत में स्कूलों में बच्चों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने वाली अक्षय पात्र योजना को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियनशिप अवार्ड मिला है। अक्षय पात्र बच्चों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने वाली दुनिया की सबसे बड़ी गैर लाभकारी योजना है। ब्रिस्टल में इस सप्ताह आयोजित बीबीसी फूड एंड फार्मिंग अवार्ड समारोह में यह पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन


यह पुरस्कार उस संस्था या व्यक्ति को दिया जाता है जो दुनिया में खाद्यान्न उगाने, उसे तैयार करने और बेहतर ढंग से इस्तेमाल में लाने के लिये बेहतर काम करता है। इसके लिये दुनिया भर से नामांकन आये थे जिसमें बेंगलुरू की गैर सरकार संस्था को पुरस्कार के लिए चुना गया। 

निर्णायक पैनल के प्रमुख शेफ सामीन नोसरात ने कहा कि स्कूलों में मुफ्त भोजन उपलब्ध कराना अद्भुत और शानदार है। बच्चों को भोजन कराना सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए। अक्षय पात्र के सीइओ ने इस मौके पर कहा कि यह गर्व की बात है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें