फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली: जियोर्जिया मेलोनी ने सरकार बनाई, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद धुर दक्षिणपंथी नीत गठबंधन मिला

Sun, 23 Oct 2022 07:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
विज्ञापन
जियोर्जिया मेलोनी - फोटो : Facebook/giorgiameloni.paginaufficiale
विज्ञापन

इटली में जियोर्जिया मेलोनी ने सरकार बना ली है। उन्होंने पीएम पद की जिम्मेदारी भी संभाल ली है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश को धुर दक्षिणपंथी नीत गठबंधन मिला है। इटली के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल, इटली में पिछले महीने यानी सितंबर में आम चुनाव के मतदान कराए गए थे। वोटिंग के बाद पीएम पद की उम्मीदवार जियोर्जिया मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली सबसे ज्यादा वोट मिले थे।

विज्ञापन


जियोर्जिया के नेतृत्व में दक्षिणपंथी गठबंधन संसद में स्पष्ट बहुमत के लिए तैयार था। अब सरकार गठन के बाद जियोर्जिया इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी। जियोर्जिया दक्षिणपंथी मानी जाती हैं। खासतौर पर इस्लामिक कट्टरता की बड़ी विरोधी हैं। जियोर्जिया अपने राष्ट्रवादी मुद्दों के चलते इटली में लोगों की पहली पसंद हैं। 

जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ। वह एक इतालवी पत्रकार और राजनीतिज्ञ हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों ने एक आंदोलन शुरू किया था। इसे इतालवी सामाजिक आंदोलन (एमएसआई) नाम दिया गया था। 15 साल की उम्र में मेलानी ने इसके यूथ विंग में काम किया। 19 साल की उम्र में मेलोनी ने दक्षिणपंथी राष्ट्रीय गठबंधन के लिए खूब प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने फ्रांसीसी टेलीविजन को बताया कि मुसोलिनी एक अच्छे राजनेता थे। उन्होंने जो कुछ भी किया, वह इटली के लिए किया। मेलोनी के पिता अकाउंटेंट थे।  
विज्ञापन


2006 में पहली बार वह राष्ट्रीय गठबंधन की तरफ से सांसद चुनी गईं। बाद में मेलोनी सिल्वियो बर्लुस्कोनी की चौथी सरकार (2008-2011) में युवा मंत्री के रूप में कार्य किया और यंग एक्शन की अध्यक्ष बनीं। मेलोनी इटली की सबसे कम उम्र की मंत्री बनी थीं। वह 2014 से राष्ट्रीय-रूढ़िवादी राजनीतिक दल ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता हैं। रोम में जन्मीं मेलोनी अंग्रेजी, स्पेनिश और फ्रेंच बोलती हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 2006 में हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें