फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी: दो जगहों पर गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, हमलावर फरार

Thu, 20 Feb 2020 07:58 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
विज्ञापन
जर्मनी में हुई गोलाबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है - फोटो : ANI
विज्ञापन

जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह जानकारी बिल्ड न्यूजपेपर ने दी है। दो अज्ञात बंदूकधारियों ने हनाऊ और स्पूटनिक के शीशाबार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पहली गोलीबारी में जहां तीन लोग मारे गए वहीं दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि संदिग्ध फरार हैं। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ। वहीं दूसरी गोलीबारी की घटना अरेना बार में घटित हुई।
विज्ञापन

 

पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार रात मिडनाइट शीशा बार में रात के 10 बजे (स्थानीय समय) आठ से नौ गोलियां चलाई गई थीं। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन को घटनास्थल से रवाना होते हुए देखा गया। 

इसके बाद दूसरे शीशा बार- अरेना बार में गोलाबारी हुई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्ड न्यूजपेपर के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार रात को कहा कि उन्हें हमलावरों की पृष्ठभूमि के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने की अपील की है। हालांकि घटना के पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इससे कुछ दिनों पहले बर्लिन म्यूजिक वेन्यू में हुई गोलीबारी में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें