फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी ने गिरफ्तार किए चार संदिग्ध आईएस आतंकी, अमेरिकी बेस पर हमले की बना रहे थे योजना

Wed, 15 Apr 2020 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

जर्मनी में पुलिस ने आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि ये लोग अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। संघीय अभियोजकों के मुताबिक ये लोग साल 2019 में आईएस से जुड़े थे। इनके खिलाफ आतंकी समूह का सदस्य होने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभियोजकों ने कहा कि चारों संदिग्ध बुधवार को उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया के पश्चिमी इलाके में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए। इनकी पहचान अजीजॉन बी, मुहम्मदली जी, फरहोदशोह के और सुनातुलोख के रूप में हुई गई। सभी ताजिकिस्तान के निवासी हैं। संदग्धों के उपनाम सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं किए गए हैं। इनका कथित नेता एक 30 वर्षीय व्यक्ति है जिसकी पहचान रॉसन बी के रूप में हो पाई है। ताजिकिस्तान का रहने वाला रॉसन मार्च 2019 से जेल में बंद है। 

विज्ञापन


अभियोजकों ने बताया कि चारों जनवरी 2019 में आईएस से जुड़े थे और इन्हें जर्मनी में इकाई तैयार करने का काम दिया गया था। जानकारी के मुताबिक पहले इन्होंने ताजिकिस्तान में हमला करने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में इन्होंने अपनी निगाहें जर्मनी पर टिका दीं। यहां वह अमेरिकी एयरफोर्स बेस और इस्लाम की आलोचना करने वाले एक व्यक्ति को निशाना बनाना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें