फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो में सो रहे लोगों पर हथियारबंद गिरोह ने किया हमला, 29 लोगों की मौत

Wed, 15 Apr 2020 05:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेनी
विज्ञापन
लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य - फोटो : AFP
विज्ञापन

लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य (डीआरसी) में हुए हमलों में 29 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल ये हमले कांगो के पूर्वी हिस्से में हुए है। यह क्षेत्र लंबे समय से उग्रवादी हिंसा की मार झेल रहा है। इस हमले की जानकारी अधिकारियों की तरफ से बुधवार को दी गई। 

विज्ञापन


उग्रवादियों के हथियारबंद समूह ने हमले में हेमा समुदाय को निशाना बनाया है। ऐसे में हमलावरों की ओर इशारा करते हुए इतुरी प्रांत के दिजुगु प्रशासनिक क्षेत्र के शीर्ष अधिकारी आदेल अलिंगी ने कहा, “कोडेको हमलावरों की तरफ से कोली गांव के निवासियों पर उस समय हमला किया गया जब वे सो रहे थे। हमलावरों ने इस दौरान 22 लोगों की हत्या कर दी।”

उग्रवादियों ने शनिवार और रविवार की रात को यह हमला किया। इस बीच सेना की तरफ से बताया गया कि उत्तरी किवू प्रांत में मंगलवार को हुए एक अन्य हमले में बेनी में दो सैनिकों, एक नागरिक और पांच उग्रवादियों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें