फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: जर्मन चांसलर बोले- ट्रंप के साथ यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की की हुई ठोस बातचीत

Wed, 13 Aug 2025 08:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन।

सार

Ukraine War: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय नेताओं और यूक्रेनी राष्ट्रपति की अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ यूक्रेन युद्ध पर ठोस बातचीत हुई है। वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति केवल धमकी देकर दबाव की बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज - फोटो : एक्स/फ्रेडरिक मर्ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि यूरोपीय नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रचनात्मक बातचीत हुई। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


दबाव बनाने के लिए धमकी दे रहे पुतिन: जेलेंस्की
वहीं, जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं और डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन केवल धमकी दे रहे हैं, जो अमेरिका के साथ अलास्का में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले दबाव बनाने की कोशिश है। उन्होंने कहा, पुतिन यूक्रेन के हर मोर्चे पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यह दिखा सकें कि रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने में सक्षम है। 

ये भी पढ़ें: भूखंड आवंटन मामला: शेख हसीना और उनकी भतीजियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू, शिकायतकर्ता का बयान दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


'रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था पर असर डाल रहे प्रतिबंध'
उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन प्रतिबंधों को लेकर भी झूठ बोल रहे हैं, जैसे कि उन पर कोई असर नहीं पड़ता और वे बेअसर हैं। जबकि सच्चाई यह है कि ये प्रतिबंध रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था पर भारी असर डाल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें