फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटो सतर्क: जर्मनी-स्वीडन के फाइटर जेट ने रूसी टोही विमान को किया ट्रैक; बाल्टिक सागर के ऊपर भर रहा था उड़ान

Mon, 22 Sep 2025 01:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

जर्मन और स्वीडिश लड़ाकू विमानों ने बाल्टिक सागर के ऊपर बिना सूचना उड़ान भर रहे रूसी टोही विमान को ट्रैक किया। स्वीडन के दो ग्रिपेन और जर्मनी के दो यूरोफाइटर ने निगरानी कर तस्वीरें लीं।
विज्ञापन
लड़ाकू विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी और स्वीडन की वायु सेना के लड़ाकू विमानों को रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक रूसी निगरानी विमान को रोकने और ट्रैक करने के लिए तैनात किया गया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह विमान बाल्टिक सागर के ऊपर अज्ञात रूप से उड़ान भर रहा था। 

विज्ञापन


स्वीडन की ओर से दो ग्रिपेन जेट और जर्मनी की ओर से दो यूरोफाइटर जेट अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में तैनात किए गए। उन्होंने रूसी आईएल-20 टोही विमान की निगरानी की और उसकी तस्वीरें भी लीं। स्वीडिश और जर्मन वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह विमान बिना किसी उड़ान पथ या रेडियो संपर्क के उड़ान भर रहा था, जिससे उसकी उपस्थिति का संकेत मिल सके। 

ये भी पढ़ें: Nepal: नेपाल की अंतरिम सरकार में पांच नए मंत्री, राष्ट्रपति पौडेल ने की नियुक्ति; आज लेंगे शपथ
विज्ञापन


रूसी सैन्य व टोही गतिविधियों को लेकर सतर्क नाटो
यह पूरी कार्रवाई बिना किसी घटना के समाप्त हुई। हाल के दिनों में नाटो और यूरोपीय संघ के सदस्य देश अपने हवाई क्षेत्र और उसके आसपास रूसी सैन्य व टोही गतिविधियों के लिए उच्च स्तर की सतर्कता बरत रहे हैं। एस्टोनिया विदेश मंत्रालय के अनुसार, बीते शुक्रवार को भी तीन रूसी लड़ाकू विमान एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में बिना अनुमति घुस गए थे और 12 मिनट तक वहां रहे। इससे पहले नाटो विमानों ने पौलैंड के ऊपर रूसी ड्रोनों को मार गिराया था। इस घटना ने आशंका बढ़ा दी थी कि यूक्रेन का युद्ध पड़ोसी देशों तक फैल सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cyberattack: यूरोप के कई हवाई अड्डों पर साइबर हमले का असर दूसरे दिन भी जारी, प्रभवित रहीं विमानन सेवाएं 

जर्मन विमानों ने पीछा कर स्वीडन को सौंपी निगरानी की जिम्मेदारी
स्वीडिश वायु सेना ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया, 'आज जेएएस 39 ग्रिपेन और जर्मन यूरोफाइटर्स ने दक्षिण बाल्टिक सागर के ऊपर उड़ान भरी और अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में एक रूसी आईएल-20 टोही विमान की पहचान और निगरानी की।' जर्मन वायु सेना ने कहा कि उनके विमानों ने पहले रूसी विमान का पीछा किया और फिर निगरानी की जिम्मेदारी नाटो सहयोगी स्वीडन को सौंप दी, जिसके बाद वे उत्तरी जर्मनी के रोस्टॉक-लागे हवाई क्षेत्र में लौट आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें