फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: 'युद्धविराम की घोषणा के बाद से इस्राइली हमलों में 72 की मौत', हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा

Thu, 16 Jan 2025 05:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

Israel-Hamas War: इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद से इस्राइली हमलों में गाजा में 72 लोगों की मौत हुई है। यह दो अस्पतालों में पहुंचे शवों की संख्या पर आधारित आंकड़े हैं। वास्तविक आकड़ा इससे अधिक हो सकता है। 
विज्ञापन
गाजा युद्ध - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद से इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 72 लोग मारे गए। मंत्रालय ने कहा ये आंकड़े केवल गाजा सिटी के दो अस्पतालों में पहुंचे शवों से संबंधित हैं और वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के पंजीकरण विभाग के प्रमुख जहीर अल-वहीदी ने कहा, कल एक खूनी दिन था और आज स्थिति और भी खराब हो गई है। इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हमास के साथ 'आखिरी समय में संकट' के कारण इस्राइल युद्धविराम समझौते को मंजूरी देने में देरी कर रहा था। इस युद्धविराम समझौते का मकसद गाजा पट्टी में संघर्ष को रोकना और कई बंधकों को रिहा करना है। 

नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और कतर की मध्यस्थता से युद्धविराम समझौते की घोषणा के कुछ ही घंटों के बाद समझौते में कुछ दिक्कतों की ओर इशारा किया था। बुधवार को घोषित समझौते के तहत गाजा से कई बंधकों को रिहा किया जाएगा और फलस्तीनी बंदियों को इस्राइल से लौटने की अनुमति होगी। युद्धविराम के बाद युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इस्राइल और हमास के बीच बीते पंद्रह महीने से युद्ध जारी था, जिसके खिलाफ दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे।
विज्ञापन


अक्तूबर 2023 में किया था हमास ने इस्राइल पर हमला
सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल के कई हिस्सों पर जमीनी और हवाई हमले किए थे। इन हमलों के दौरान करीब 1200 इस्राइली मारे गए। जबकि करीब ढाई सौ लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया। इसके बाद इस्राइल ने हमास के खिलाफ युद्ध का एलान किया। इस्राइली हमलों में अब तक 46 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा के बड़े हिस्से मलबे में तब्दील हो चुके हैं। गाजा की 23 लाख की आबादी का करीब 90 फीसदी हिस्सा विस्थापित हो चुका है। लाखों लोग तंबू में रह रहे हैं। लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें