फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गैस रिसाव की घटनाओं में 16 लोगों की मौत

Thu, 26 Jan 2023 12:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कराची।

सार

पुलिस ने बताया कि बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पिछले एक सप्ताह में गैस रिसाव की घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने कहा कि बच्चे सो रहे थे जब कमरे में गैस भर गई और विस्फोट हो गया, जिससे घर की दीवारें गिर गईं।

एक अलग घटना में क्वेटा के एक अन्य इलाके में कमरे में गैस भर जाने से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि पिछले सप्ताह से दैनिक आधार पर कई मामले सामने आए हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग अपने घरों में गैस रिसाव के कारण बेहोश हो गए। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर गैस लोड-शेडिंग और कम दबाव के कारण रिसाव हुआ है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, गैस लोड शेडिंग और लीकेज की समस्या सिर्फ क्वेटा में ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों जैसे जियारत और कलात में भी सामने आई है। बलूचिस्तान इस वक्त पिछले एक महीने से कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें