फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाए ड्रैगन की भारत को गीदड़ भभकी, कहा- चीनी कंपनियां निवेश के लिए दूसरा देश तलाशें

Fri, 19 Jun 2020 05:41 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन ने बृहस्पतिवार को अपनी कंपनियों को भारत से हटाने की धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि जब तक सीमा पर चल रहा तनाव नहीं सुलझता भारत में काम कर रही चीनी कंपनियों को अपनी संपत्ति और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए निवेश और उत्पादन इकाइयां बंद करने पर सोचना चाहिए। 

विज्ञापन


अखबार के मुताबिक, मौजूदा माहौल में दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर असर होने से इनकार नहीं किया जा सकता।  ऐसे में यह नहीं हो सकता कि चीनी कंपनियां माहौल सामान्य होने का इंतजार करते बैठी रहें। कंपनियों को अपने निवेश को दूसरी जगह ले जाने और वैकल्पिक बाजार की तलाश करनी चाहिए। इस लेख में उम्मीद जताई गई है कि भारत में चीनी कंपनियों और नागरिकों को सुरक्षा मिलेगी। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ओपो ने भारत में अपने 5जी हैंडसेट की वर्चुअल लांचिंग टाल दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें