फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India china dispute: बौखलाए चीनी मीडिया ने कहा, भारत को हथियार न दे रूस

Wed, 24 Jun 2020 03:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india china flag - फोटो : social media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिल रहे समर्थन के चलते चीन परेशान हो गया है। भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में लगे चीन ने अब रूस को नसीहत दी है। चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली ने फेसबुक पर ‘सोसायटी फॉर ओरियंटल स्टडीज ऑफ रूस’ नाम के ग्रुप में लिखा है कि विशेषज्ञ  के अनुसार अगर रूस को चीनी और भारतीयों के दिल पिघलाने हैं, तो भारत को ऐसे संवेदनशील वक्त में हथियार नहीं देने चाहिए।

विज्ञापन


दोनों एशियाई ताकतें रूस की करीबी सहयोगी हैं। लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत जल्द से जल्द 30 लड़ाकू विमान खरीदना चाहता है। गौरतलब है कि मॉस्को पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी डिप्टी से मुलाकात के बाद कहा है कि रूस भारत से हुए रक्षा करार को जल्द पूरा करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें