फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का बड़ा खुलासा, मेरा फिर से हो सकता है अपहरण

Mon, 29 Nov 2021 09:08 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

 इसी साल मई में मेहुल चोकसी अचानक से एंटीगुआ से लापता हो गया था। कुछ समय बाद उसे डोमिनिका में पकड़ा गया था। मेहुल चोकसी को सीबीआई और ईडी ने वांटेड घोषित कर रखा है। चोकसी पर 13,578 करोड़ की पीएनबी धोखाधड़ी में 7,080 करोड़ की हेराफेरी करने का आरोप है। 
विज्ञापन
मेहुल चौकसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने फिर से अपहरण होने की आशंका जताई है। मेहुल चोकसी ने कहा कि उसे डर है कि फिर से अपहरण किया जा सकता है। एएनआई से विशेष बातचीत में चोकसी ने कहा, "मेरा फिर से अपहरण कर गुयाना ले जाया जा सकता है, जहां अच्छी खासी भारतीयों की उपस्थिति है। वहां से गैरकानूनी और अवैध तरीके से भारत भेजने की प्रक्रिया की जा सकती है। चोकसी ने बताया कि वे खराब सेहत की वजह से फिलहाल एंटीगुआ में अपने घर पर है, लेकिन मुझे इसका एहसास है कि भारत ले जाने के लिए मेरा एक बार फिर से अपहरण किया जा सकता है।

विज्ञापन


एएनआई से बातचीत में चोकसी ने कहा कि वो पिछले कुछ महीनों डरे और सहमे हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण अपने घर से भी बाहर नहीं निकल पाते हैं। मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया, "मेरे वकील एंटीगुआ और डोमिनिका दोनों मामले लड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस कांड से बरी होऊंगा, क्योंकि मैं एक एंटीगुआन नागरिक हूं, जिसे मेरी इच्छा के विरुद्ध एक अलग देश में अपहरण, अपहरण और मेरी इच्छा के विरुद्ध ले जाया गया था।"

लड़ाई में मेरी जीत सुनिश्चित- चोकसी
चोकसी ने कहा, "कुछ सरकारें मेरी उपस्थिति को सुरक्षित करने के लिए किस हद तक जाने को तैयार हैं, लेकिन मैं राष्ट्रमंडल देशों की कानूनी व्यवस्था में पूर्ण विश्वास रखता हूं और मुझे यकीन है कि अंत में मेरे साथ न्याय होगा।" बता दें कि इसी साल मई में मेहुल चोकसी अचानक से एंटीगुआ से लापता हो गया था। कुछ समय बाद उसे डोमिनिका में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन


पीएनबी घोटाले का आरोपी है चोकसी
एंटीगुआ और बारबुडा में रहने वाले 61 वर्षीय भारतीय कारोबारी और गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वांटेड घोषित कर रखा है। एंटीगुआ भागने से पहले मेहुल चोकसी पर पीएनबी घोटाले में करीब 7,080 करोड़ की हेराफेरी करने का आरोप है। घोटाला सामने आने से ठीक एक महीना पहले चोकसी 4 जनवरी, 2018 को एंटीगुआ फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें