फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-फ्रांस: मैक्रों और बाइडन ने की बात, अगले सप्ताह वाशिंगटन लौटेंगे फ्रांसीसी राजदूत

Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच हुए रक्षा गठबंधन ऑकस और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से फ्रांस के साथ पनडुब्बी समझौते से हाथ खींचने के बाद इन देशों के बीच तनाव बढ़ा है। इस स्थिति को सुलझाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष से बात की।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : twitter.com/JoeBiden
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को बातचीत की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह वार्ता बाइडन के अनुरोध पर 15 सितंबर को हुई घोषणा को लेकर चर्चा करने के लिए हुई। बता दें कि फ्रांस और अमेरिका के बीच इस समय खासा तनाव चल रहा है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने हाल ही में 'ऑकस' नामक एक त्रिपक्षीय रक्षा गठबंधन किया है। इसके तहत ऑस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा से पनडुब्बी बनाने की तकनीक दी जाएगी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ चार हजार करोड़ डॉलर के सौदे से हाथ पीछे खींच लिए और इसे लेकर फ्रांस खासा नाराज है।

बता दें कि ऑकस के गठन के बाद फ्रांस ने अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूत वापस बुला लिए थे। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने फैसला किया है कि फ्रांस के राजदूत अगले सप्ताह वाशिंटन लौटेंगे। इसके बाद वह वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करना शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि फ्रांस और अमेरिका के यूरोपीय भागीदारों के सामरिक हित के मामलों पर सहयोगियों के बीच खुले परामर्श से स्थिति को फायदा होगा। राष्ट्रपति बाइडन ने इस संबंध में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उल्लेखनीय है कि 'ऑकस' नामक इस रक्षा गठबंधन में ब्रिटेन भी शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें