फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: नए प्रधानमंत्री के नाम का एलान करेगें इमैनुएल मैक्रों, बोले – मैं 2027 तक राष्ट्रपति बना रहूंगा

Fri, 06 Dec 2024 02:45 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।

सार

France: बार्नियर मिशेल के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, मैं अगले कुछ दिनों में एक नया प्रधानमंत्री नियुक्त करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि नया प्रधानमंत्री जनता के हितों की सरकार बनाने के लिए जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के राष्ट्रपित इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि वह अगले कुछ दिनों में नया प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे। यह घोषणा तब की गई, जब मिशेल बार्नियर ने इस्तीफा दिया है और उनकी सरकार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव से हटा दिया गया। मैक्रों ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में विपक्षी दलों की ओर से इस्तीफे की मांग को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि वह 2027 तक कार्यकाल के समाप्त होने तक राष्ट्रपति के रूप में अपने दायित्वों का पालन करते रहेंगे। 

विज्ञापन


 
राष्ट्रपति मैक्रों ने फ्रांस के दक्षिणपंथी और वामपंथी दलों की आलोचना की, क्योंकि इन्होंने मिलकर एक ऐसा मोर्चा बनाया, जिसका मकसद सरकार को गिराना था। उन्होंने इसे गणराज्य विरोधी मोर्चा (एंटी-रिपब्लिकन फ्रंट) करार दिया। मैक्रों ने कहा, मैं अगले कुछ दिनों में एक नया प्रधानमंत्री नियुक्त करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि नया प्रधानमंत्री जनता के हितों की सरकार बनाने के लिए जिम्मेदार होगा, जिसमें सबसे पहले बजट को पारित करना होगा। 

अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही 'नेशनल रैली': मैक्रों 
मैक्रों ने आगे कहा, आपने मुझे जो पांच साल का कार्यकाल दिया है, उसे मैं 2027 तक पूरी तरह निभाऊंगा। उन्होंने मरीन ले पेन की पार्टी 'नेशनल रैली' (एनआर) पर आरोप लगाया कि वह 2027 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रही है और इसके लिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यह भी माना कि इस साल गर्मियों में संसदीय चुनावों को जल्दी कराने का फैसला लोगों को सही तरीके से समझ में नहीं आया। उन्होंने कहा, कई लोग मुझे इसके लिए दोषी ठहराते हैं। मैं जानता हूं कि कई अभी भी मुझे दोषी मानते हैं। यह एक तथ्य है और यह मेरी जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें